श्री सर्वेश्वरी समूह ने अस्पताल के मरीजों में बांटी जरूरतमंद सामग्री

जौनपुर। पूज्यपाद अघोरेश्वर महाप्रभु द्वारा मानव सेवा हितार्थ चलाये गये 19 सूत्रीय कार्यक्रम- शीत से बचाव हेतु अलाव की व्यवस्था, कम्बल वितरण एवं वस्त्र वितरण, गर्मी में निःशुल्क प्याऊ की व्यवस्था, गरीब कन्याओं का दहेज रहित विवाह, पर्यावरण रक्षार्थ वृक्षारोपण करना, गरीबों, असहायों एवं निराश्रितों के लिये निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन है। पूज्यपाद अघोरेश्वर महाप्रभु एवं वर्तमान पीठाधीश्वर पूज्यपाद गुरुपद बाबा संभव रामजी के बताये गये आदर्शों को आगे बढ़ाते हुये श्री सर्वेश्वरी समूह जनपद शाखा ने जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को रविवार को हाथ का पंखा, केला, सेब, बिस्कुट का वितरित किया। इसके पहले कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. ओपी सिंह ने इमरजेंसी वार्ड में हाथ का पंखा, केला, सेब, बिस्कुट स्वयं एक मरीज को देकर किया। इसके बाद श्री सर्वेश्वरी समूह परिवार ने महिला एवं पुरुष वार्ड के कुल 247 मरीजों को उपरोक्त सामग्री वितरित किया। कार्यक्रम का समापन चिकित्सा अधीक्षक डा. जीएस पाण्डेय द्वारा महिला वार्ड में हाथ का पंखा, केला, सेब, बिस्कुट बांटकर किया गया। अन्त में शाखा मंत्री ओम प्रकाश सिंह ने सभी के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर रतन सिंह, डा. अरविन्द सिंह, समरजीत सिंह, भानु सिंह, गिरीश सिंह, विरेन्द्र सिंह, राना सिंह, अश्वनी सिंह, संजय सिंह, राजेश सिंह, जगदीश सोनकर, रम्भ प्रताप, अजीत रावत सहित समूह के  सभी सदस्य उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home