जौनपुर। समाजवादी छात्रसभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिमेष प्रताप सिंह उर्फ राहुल सिंह का शुक्रवार को जनपद में आगमन हुआ। उनके आगमन को लेकर स्वागत करने वालों का तांता लगा रहा। श्री सिंह यहां जिला कारागार में बंद छात्र नेता उदय प्रकाश यादव से मिलने आये थे।
युवा नेता रमन यादव के नेतृत्व में सैकड़ों युवा मोटरसाइकिल का काफिला बनाकर उनके साथ हो लिये। नगर का भ्रमण करते हुये सभी लोग सिपाह पहुंचे जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किये। इस दौरान देखा गया कि युवाओं का उत्साह चरम पर था। युवाओं के स्वागत से अभिभूत श्री सिंह ने कहा कि देश की दशा व दिशा दोनों को बदलने की क्षमता युवाशक्ति में ही होती है और आज यह शक्ति हमारे साथ है।
जिला कारागार के पास से श्री सिंह का स्वागत किया गया। इस अवसर पर पवन यादव लोहिया, प्रीतम यादव, सतीश यादव त्रिदेव, रोहित यादव, गुड्डू यादव, फैजान अहमद, विपुल, विराट, डब्लू सोनकर, पंकज, राकेश यादव, राजू गुप्ता, दीपक, सोनू, विकास पाण्डेय, राजू यादव, बिन्नी गौतम सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments
Post a Comment