यादव महासंघ ने नीट परीक्षा में उत्तीर्ण नेहा को किया सम्मानित

जौनपुर। अखिल भारतीय यादव महासंघ ने नगर के नखास मोहल्ले में उपाध्यक्ष जय प्रकाश यादव के आवास पर नीट परीक्षा 2018 में उत्तीर्ण नेहा यादव को बुकें व स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया। प्रदेश अध्यक्ष दिनेश यादव ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हे उचित सम्मान देना संघ का कर्तव्य है। जिससे आने वाली पीढ़ियां खुद आगे आएं और देश की सेवा में अपना योगदान दें। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष नंद लाल यादव ने कहा कि संघ समाज को गौरवान्वित करने वाले बच्चों को हमेशा सम्मान देता रहेगा। साथ ही हरसंभव मदद के लिए उनके साथ खड़ा रहेगा। जिससे आने वाली पीढ़ियां समाज का नाम उच्च पदों पर जाकर रोशन करें। अगर उन्हें समाज व संघ की आवश्यकता पड़ती है तो संगठन उनके साथ खड़ा रहेगा। प्रदेश सचिव अनिल यादव प्रधान ने कहा कि यादव समाज हमेशा से सामाजिक गतिविधियों में अपना योगदान देता रहा है। समाज के प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित करके समाज में यह संदेश देना चाहते हैं कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती, वह निखरकर सामने आ जाती है। समाज की अगुवाई करने वाले लोगों का यह कर्तव्य है कि बच्चों को सही दिशा देकर उनके भविष्य को संवारें। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव, श्रवण जायसवाल, अनिल जायसवाल बबलू, जितेंद्र यादव, रामनगीना यादव, विजय जायसवाल, आनंद यादव, भीम यादव, इंद्र बहादुर यादव, अखिलेश यादव, चंद्रशेखर यादव, दिनेश यादव, नंदन यादव, विशाल यादव आदि उपस्थित रहे। संचालन जिला उपाध्यक्ष राजेश यादव ने किया।

No comments

Post a Comment

Home