जौनपुर । रमजान के महीने में इबादत का सिलसिला लगातार जारी है । रोज़ेदार अपने रब की रजा के लिए इबादत में मशगूल है। इसी कड़ी में लोग एक दूसरे के लिए रोजा इफ्तार पार्टी आयोजित कर रहे हैं।
नगर के बेगमगंज स्तिथ मदरसा जामिया इमाम जाफर सादिक की जानिब 17 रमज़ान को रोज़ा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें गंगा जमुनी तहज़ीब की मिसाल देखने को मिली । इफ्तार पार्टी में सभी मजहबो मिल्लत के लोगो ने एक साथ इफ्तार कर एकता की डोर को मजबूत कर दिया । इफ्तार से पहले मजलिस को खिताब करते हुए मौलाना काज़िम मेहदी उरूज ने कहा कि पैगम्बर-ए-इस्लाम का पैगाम अमन का पैगाम है । उन्होंने रोजे की खूबी बयान करते हुए कहा कि इससे भूखे प्यासे इंसानों की भूख और प्यास का अहसास होता है। हम लोग पैगम्बर-ए-रसूल के गुलाम हैं और उनके बताए रास्ते पर चलने वाले हैं। यह ख्याल अपने दिलों में हमेशा बरकरार रखना है।
शिया धर्मगुरु मौलाना सफदर हुसैन ज़ैदी ने कहा कि अल्लाह का दस्तारख्वान सभी के लिए है । झूठ, इल्जामात से मुस्लिम मुआशरे को बचना चाहिए । हमारे पैगम्बर ने हमें बराबरी का निजाम दिया। आपस में इत्तेहाद, इत्तेफाक पैदा करो, उन्होंने कहा कि रोजा इफ्तार के वक्त मांगी गई दुआ अल्लाह पूरी फरमाता है । हसद और चुगली से सभी को बचने की ताकीद की। इसके बाद मुल्क व कौम की तरक्की, कामयाबी और आपसी भाईचारे की दुआ की गई । मगरिब की अजान के बाद सभी ने खजूर और स्वादिष्ट व्यंजनों से इफ्तार किया । इस मौके पर नजमुल हसन नजमी , अबुज़र ज़ैदी , अज़ीज़ हैदर हिलाल , आक़िफ़ हुसैनी , प्रभाष मौर्य , कमाल आज़मी , सरदार हुसैन खान बब्लू , सुनील मौर्य , हैदर हुसैन ज़ैदी , मोहम्मद मुस्तफा शम्शी , हसन मेहदी रूमी , मौलाना दिलशाद खान , खान इकबाल मधु सहित हज़ारो की संख्या में लोग मौजूद रहे । अंत मे आरिफ़ हुसैनी ने आये हुए रोज़ेदारों का आभार व्यक्त किया ।
No comments
Post a Comment