एलआईसी अभिकर्ता की मोटरसाइकिल चोरी

जौनपुर। नगर में दोपहिया वाहनों की चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पुलिस एक भी मामले का खुलासा करने में कामयाब नहीं हो पा रही है। हाल में ही चोरों ने एक एलआईसी अभिकर्ता की मोटरसाइकिल पर हाथ साफ कर दिया। नगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के रामदासपुर नेवादा निवासी सुरेन्द्र मौर्य पुत्र सुखदेव मौर्य बीते 30 मई को दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे जेसीज चौराहे के पास स्थित यशोदा अस्पताल के नीचे स्थित एलआईसी प्रीमियम प्वाइण्ट पर प्रीमियम जमा करने गये थे। वह अपनी काले रंग की हीरो सुपर स्पेलेण्डर मोटरसाइकिल नम्बर यूपी 62 एपी-0554 बाहर खड़ी करके अंदर गये। थोड़ी देर बाद वापस लौटे तो मोटरसाइकिल गायब थी। मोटरसाइकिल की डिग्गी में एलआईसी से सम्बन्धित कई महत्वपूर्ण कागजात, चेक, पासबुक आदि थे। इधर-उधर खोजबीन के बाद उन्होंने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। काफी प्रयास के बाद लाइन बाजार पुलिस ने 1 जून को मामला दर्ज किया, मगर अभी तक गायब बाइक का कोई सुराग हाथ नहीं लगा।

No comments

Post a Comment

Home