जौनपुर। निर्बल इण्डियन शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संजय निषाद के आह्वान पर गुरूवार को पार्टीजनों ने वाराणसी-लखनऊ वाया सुल्तानपुर रेलमार्ग पर स्थित सीहीपुर रेलवे क्रासिंग के पास रेल रोको प्रदर्शन किया। इस दौरान पहुंचे पुलिसकर्मियों ने लाठीचार्ज कर दिया जिससे प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले राष्ट्रीय महासचिव डा. सूर्यभान यादव सहित कई कार्यकर्ता घायल हो गये। सभी घायलों का उपचार नगर के एक निजी चिकित्सालय में कराया गया।
हालांकि बाद में पार्टीजनों ने मौके पर पहुंचे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर डा. यादव ने बताया कि पार्टी द्वारा प्रत्येक वर्ष 7 जून को यह प्रदर्शन होता है। इस प्रदर्शन के माध्यम से निषाद समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग किया जाता है।
उन्होंने बताया कि हमारा यह प्रदर्शन 7 सूत्रीय मांगों का रहा है जहां सत्ता पक्ष के इशारे पर लाठीचार्ज कराया गया जो गलत है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष राम भारत निषाद, जिलाध्यक्ष राम चरित्र निषाद, शाहगंज विस अध्यक्ष सुरेन्द्र बिन्द, मनोज, दिनेश, बृज लाल, बशीर सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। प्रदर्शन की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राम भारत निषाद व संचालन जिलाध्यक्ष राम चरित्र निषाद ने किया। इस बाबत रेल प्रशासन का कहना है कि निषाद पार्टी के दर्जनों लोगों ने गुरूवार को पटना-इन्दौर एक्सप्रेस ट्रेन को रोक दिया। करीब एक घण्टे तक टेªन रोकने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं, प्रदर्शनकारियों ने ट्रेन व पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इसके चलते कई सिपाही भी घायल हो गये हैं। वहीं लोगों ने बताया कि बिगड़ी स्थिति को नियंत्रित करने के लिये पुलिस ने 4 दर्जन महिलाओं व पुरुषों को हिरासत में ले लिया है।

No comments
Post a Comment