काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन

जौनपुर। प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर अधीनस्थ कृषि सेवा संघ उत्तर प्रदेश की जनपद शाखा  द्वारा अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में 17 सूत्री मांगों के समर्थन में अधीनस्थ कृषि सेवा संघ के सभी सदस्य हाथ में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करके राजकीय कार्य संपादित किया। सरकार द्वारा मांगों की पूर्ति तत्काल न किए जाने पर आंदोलन के दूसरे चरण में   18 जून को कृषि भवन   से रैली निकालकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए माननीय मुख्यमंत्री जी को जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन दिया जाएगा।   विरोध प्रदर्शन में संजय कुमार श्रीवास्तव, रमेश यादव, संतोष उपाध्याय, विनय मिश्र, अविनाश यादव, शरद पटेल, राकेश सिंह, राजेश यादव, मनराज यादव, कु0 जागृति सिंह सहित भारी संख्या में मौजूद रहे। सभा का संचालन जिला मंत्री जयप्रकाश गुप्ता ने किया।

No comments

Post a Comment

Home