जौनपुर से हरिद्वार के लिये रवाना हुई योगियों की टोली

जौनपुर। पतंजलि योग समिति युवा भारत जौनपुर के बैनर तले रविवार को योग साधकों की एक टीम जौनपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन से हरिद्वार के लिये रवाना हो गयी। रेलवे स्टेशन पर समिति की तरफ से योगियों की टोली का जोरदार स्वागत किया गया। बता दें कि हरिद्वार में 5 से 9 जून तक पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन सुनिश्चित है। इस बाबत समिति के सदर तहसील प्रभारी जगदीश योगी ने बताया कि स्वामी रामदेव जी के सानिध्य में योग साधक योग के गुर सीखेंगे। स्वागत करने वालो में जिला महाविद्यालय प्रभारी राज योगी, संगठन मंत्री संतोष योगी, मोनू योगी प्रमुख रहे। बताया गया कि हरिद्वार जाने वालों में डा. हेमन्त योगी, राहुल योगी, विपिन योगी, संदीप योगी, प्रभाकर योगी, विकास योगी, गरिमा योगी, रेखा योगी आदि शामिल हैं।

No comments

Post a Comment

Home