योग दिवस मनाये जाने को लेकर हुई तैयारी बैठक

जौनपुर। जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्टेªट सभागार में आगामी 21 जून को निर्धारित योग दिवस मनाये जाने के लिये तैयारी बैठक हुई। इस मौके पर जिलाधिकारी ने पेयजल, बैठने की व्यवस्था, चिकित्सा, पुलिस व्यवस्था, साफ-सफाई के तैयारी की समीक्षा किया। साथ ही कहा कि यह योगाभ्यास का कार्यक्रम 15 दिन चलेगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आलोक सिंह, डीडीओ दयाराम, सीएमओ डा. ओपी सिंह, नगर मजिस्टेªट योगानन्द पाण्डेय, बीएसए राजेन्द्र प्रसाद सिंह, उपजिलाधिकारी सदर प्रियंका प्रियर्दशनी, शाहगंज जय नारायण सचान सहित तमाम सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home