कृषि सेवा संघ ने रैली निकालकर कलेक्टेªट में किया सभा

जौनपुर। अधीनस्थ कृषि सेवा संघ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर 17 सूत्रीय मांगों को लेकर अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह के नेतृत्व में कृषि भवन से रैली निकाली गयी। मांगों से सम्बन्धित स्लोगन लिखे नारा लगाते हुये कृषि विभाग के लोगों ने नगर के मुख्य मार्गों से होते हुये कलेक्टेªट परिसर में सभा किया। सभा की अध्यक्षता चन्द्रशेखर सिंह ने किया जहां सीबी सिंह ने संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया। इसके अलावा महेन्द्र यादव, अशोक कुमार, सरिता सिंह, शरद पटेल, विनय मिश्रा, केआर सोनकर, आरपी पाण्डेय सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर ललित मोहन यादव, गुरु प्रसाद मौर्य, श्याम नरायन मौर्य, सुनील, सतीश, करम चन्द्र, धीरज सिंह, प्रकाश सिंह, स्वामीनाथ, प्रमोद कुमार, चन्द्र प्रकाश, राजेन्द्र प्रसाद, सोमारु, चन्द्रिका यादव, रामाशीष यादव, अजय कुमार, रविशेखर, राजनाथ, रविन्द्र वर्मा, धर्मेन्द्र सिंह, इन्दल कुमार, सकल नरायन, अमित कुमार, गौरव मिश्र सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। सभा का संचालन जिला मंत्री जय प्रकाश गुप्ता ने किया।

No comments

Post a Comment

Home