जेडी सिंह बनाये गये राष्ट्रीय संगठन मंत्री

जौनपुर। राष्ट्रीय युवा हिन्दू वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोस्वामी अनुराग भृगुवंशी ने जनपद के मड़ियाहूं के बर्राह धाम निवासी जगदीश सिंह (जेडी) को राष्ट्रीय संगठन मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद का दायित्व सौंपा। यह मनोनयन राष्ट्रीय महासचिव जय सिंह के अनुमोदन पर हुआ है। श्री सिंह के मनोनयन की जानकारी होने पर उनके शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गयी। सभी लोगों ने श्री सिंह को बधाई दिया। मनोनयन के बाद श्री सिंह ने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गयी है, उसका निवर्हन पूरी ईमानदारी के साथ करूंगा। साथ ही संगठन की गरिमा को बनाये रखूंगा। उन्होंने कहा कि सामाजिक हित के प्रति जागरूकता रखते हुये प्रदेश और जिले में संगठन का विस्तार करेंगे।

No comments

Post a Comment

Home