ब्राह्मण युवजन सभा ने विद्या मन्दिर में किया पौधरोपण

जौनपुर। अन्तर्राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा की जनपद इकाई द्वारा रविवार को पौधरोपण कार्यक्रम किया गया। नगर से सटे सूरज घाट पर स्थित शिवांगी महिला महाविद्यालय के प्रांगण में कुल 108 पौधे लगाये गये। प्रदेश अध्यक्ष विवेक पाण्डेय की उपस्थिति में यह पुनीत कार्य जिलाध्यक्ष हिमांशु पाठक सहित उनकी टीम द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबन्धक अरविन्द त्रिपाठी, प्रदेश महासचिव अनूप घोषाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अंजू पाठक, अंकित पाठक, विजय त्रिपाठी, विकास मिश्रा, अमित, अंशु, यश, शिवम सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में जिलाध्यक्ष हिमांशु पाठक ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

No comments

Post a Comment

Home