इलाहाबाद विवि के छात्रों पर दमनात्मक कार्यवाही कर रही योगी सरकारः ऋषि यादव

जौनपुर। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र नेताओं पर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा किये जा रहे दमनात्मक कार्यवाही के विरोध में मंगलवार को जौनपुर-केराकत मार्ग पर स्थित सेवईनाला चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान समाजवादी युवजन सभा के जिला सचिव ऋषि यादव के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने मुख्यमंत्री के प्रतीक स्वरूप पुतला फूंककर नारेबाजी किया। यह प्रदर्शन इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र नेता एवं युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेन्द्र यादव के आह्वान पर जनपद के युवा नेता ऋषि यादव ने किया। पुतला दहन करने के बाद ऋषि यादव ने कहा कि बेईमान योगी सरकार ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हास्टल वाश आउट मुद्दे पर आंदोलनरत छात्रों पर दमनात्मक कार्यवायी करते हुये न सिर्फ 307 जैसी अन्य आपराधिक धारा लगाया, बल्कि उन्हें इलाहाबाद से बाहर चित्रकूट, जौनपुर, मिर्जापुर, प्रतापगढ़, कौशाम्बी के कारागार में स्थानांतरित करके अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है। श्री यादव ने कहा कि यह अत्यन्त ही निन्दनीय है। भाजपा सरकार में जरा सी भी शर्म बची हो तो सभी छात्र नेताओं को इलाहाबाद के कारागार में एक साथ रखकर शिष्टाचार व्यवहार करे और इसके साथ ही छात्र नेताओं पर लगाये गये गम्भीर धाराओं का मुकदमा तत्काल वापस ले, अन्यथा अब बड़ा जनांदोलन होगा जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार व विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी। सयुस के जिला सचिव ऋषि यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन करने वालों में नितेश, मोनू, भीम, मुन्ना, सुजीत, शुभम, धनुषधर, अभिषेक, सुनील, सचिन, सतेन्द्र, विपिन सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home