चिकित्सक से रंगदारी लेने वाले बदमाशों को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

जौनपुर। नगर में स्थित ईशा अस्पताल के डा. रजनीश श्रीवास्तव से रंगदारी लेने वाले बदमाशों को लखनऊ से आयी एसटीएफ ने लाइन बाजार पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर लिया। मालूम हो कि डा. श्रीवास्तव ने लाइन बाजार थाने में उपरोक्त मामले की शिकायत किया जिस पर पुलिस ने धारा 386, 504, 506, 507 भादंवि के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। चिकित्सक ने 2 करोड़ रूपये की रंगदारी में 15 लाख रूपया दे भी दिया था। आरक्षी अधीक्षक केशव कुमार चौधरी के निर्देशन में टीम गठित हुई जिस पर एसटीएफ मुख्यालय लखनऊ से आयी टीम व लाइन बाजार पुलिस ने वन बिहार मार्ग पर स्थित वाजिदपुर दक्षिणी के पास से दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से रंगदारी में वसूले गये रूपयों में से 8 90 हजार रूपया सहित दो मोबाइल व एक मोटर साइकिल बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार पकड़े गये बदमाशों में सुभ्रांशु सिंह उर्फ सिब्बू पुत्र विरेन्द्र सिंह व प्रशान्त सिंह उर्फ बीपी पुत्र श्यामले निवासीगण ग्राम दमोदरा थाना रामपुर जनपद जौनपुर हैं। इस दौरान दो बदमाश फरार हो गये जो विनीत सिंह उर्फ सौरभ सिंह पुत्र बच्चा सिंह निवासी पट्टी  जमालापुर थाना रामपुर व सुधान्शु सिंह उर्फ रिशू पुत्र विरेन्द्र सिंह निवासी दमोदरा  थाना रामपुर हैं। बदमाशों को पकड़ने वाली टीम में निरीक्षक धनंजय पाण्डेय एसटीएफ मुख्यालय लखनऊ, उपनिरीक्षक विनोद सिंह चौकी प्रभारी टीडी कालेज, उपनिरीक्षक विनय सिंह एण्सटीएफ मुख्यालय लखनऊ, आरक्षी सुधीर सिंह एसटीएफ, अजय सिंह एसटीएफ, रमेश उपाध्याय एसटीएफ, कमाण्डो विकास त्रिपाठी एसटीएफ, नागेश मिश्र एसटीएफ, जितेन्द्र पाण्डेय लाइन बाजार, राम विलास यादव थाना लाइन बाजार हैं।

No comments

Post a Comment

Home