वातावरण की वास्तविकता को समझें लोगः डा. अजय दुबे

जौनपुर। नगर के टीडीपीजी कालेज के शिक्षा विभाग द्वारा सोमवार को पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर विभागाध्यक्ष डा. समर बहादुर सिंह ने कहा कि सुरक्षित भविष्य के निर्माण के लिये पर्यावरण के प्रति लोगों में सकारात्मक बदलाव की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि जल, जगल, जीवनचर्या पर विशेष ध्यान दिया जाय। इसी क्रम में डा. अजय दुबे ने लोगों से आह्वान किया कि वातावरण की वास्तविकता को समझें और पर्यावरण प्रदूषण की बढ़ती समस्या के प्रति जागरूक किया जाय। डा. सुधांशू सिन्हा ने मशीनों के बढ़ते दुष्प्रभाव से बचने व एसी, फ्रीज, वाहन सहित अन्य प्रदूषण फैलाने वाले मशीनों के कम से कम उपयोग की सलाह दिया। इस अवसर पर डा. विनय सिंह, डा. जय प्रकाश सिंह, डा. वंदना शुक्ला, भूपेन्द्र पाठक, अशोक सिंह, विवेक सिंह, संदीप कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। गोष्ठी का संचालन प्रकाश चन्द्र यादव ने किया। अन्त में संदीप यादव ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

No comments

Post a Comment

Home