शाहगंज तहसील के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण

जौनपुर । क्रांतिकारी पत्रकार परिषद तहसील शाहगंज के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण टिकेयू पब्लिक स्कूल खुटहन में किया गया। जिसमें गोकर्ण पांडेय को तहसील शाहगंज  अध्यक्ष , अनुपम पण्डित ,अमित पांडेय, मुलायम सोनी, विकास उपाध्याय को उपाध्यक्ष , वरिष्ठ पत्रकार संतलाल सोनी को संरक्षक बनाया गया  व सभी का शपथ ग्रहण कराया गया।  तहसील के 30 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई । जिला मुख्यालय के पदाधिकारियों ने तहसील के निर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।  परिषद के मुख्य संरक्षक अनिल दुबे आजाद ने कहा कि परिषद का उद्देश्य पत्रकार के हितों के लिए संघर्ष करना है। संतलाल सोनी ने ग्रामीण पत्रकारों द्वारा लोकतंत्र के हित में किये गए कार्यो की प्रशंसा करते हुए कहा कि परिषद का गठन सभी ब्लॉकों में जल्द किया जाएगा।  जिला मीडिया प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता, सचिव मंगला प्रसाद  तिवारी, उपाध्यक्ष सुशील कुमार स्वामी, अध्यक्ष देवेश मिश्र, जितेंद्र चौधरी, सुभाष चंद्र पांडेय  सहित तमाम लोग मौजूदग  अध्यक्षता    अनिल दुबे आजाद  व संचालन  सुभाष चंद्र पांडे ने किया। दिनेश गुप्ता ने आभार व्यक्त किया।

No comments

Post a Comment

Home