आईटीआई कर्मचारी संघ का चुनाव सम्पन्न, सभाजीत लगातार तीसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित

जौनपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान उत्तर प्रदेश की जनपद शाखा का द्विवार्षिक अधिवेशन मुख्य अतिथि हनुमान दत्त मिश्र प्रांतीय पर्यवेक्षक की उपस्थिति में चुनाव अधिकारी अरविन्द गुप्ता मंत्री राजकीय आईटीआई वाराणसी द्वारा सम्पन्न हुआ। चुनाव में सभाजीत यादव अध्यक्ष पद पर लगातार तीसरी बार निर्वाचित हुये तथा उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र कुमार, जिला मंत्री चन्द्रेश कुमार, कोषागार राजीव यादव निर्वाचित हुये। सभा के प्रथम सत्र में अधिवेशन को सीबी सिंह संरक्षक राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने अशक्त कार्यकारिणी के गठन के साथ कर्मचारी एकजुटता पर बल दिया। जिला मंत्री चन्द्रशेखर सिंह ने हर तरह के सहयोग का आश्वासन दिया। उपाध्यक्ष अशोक कुमार ने कर्मचारी संगठनों की मजबूती पर बल दिया। इस अवसर पर ओम प्रकाश सिंह, पारसनाथ यादव, राम प्रसाद, मुश्ताक खान, मनीष यादव, सुनील कुशवाहा, सुमन भारती, नितिमा केसरवानी, श्वेता यादव, प्रीति मौर्या, सुनील गुप्ता सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अधिवेशन का संचालन अखिलेश सिंह प्रांतीय उपाध्यक्ष आईटीआई कर्मचारी संघ ने किया।

No comments

Post a Comment

Home