भारतीय जीवन बीमा निगम अभिकर्ता संघ की बैठक सम्पन्न

जौनपुर। भारतीय जीवन बीमा निगम अभिकर्ता संघ की मासिक बैठक शाखा प्रथम पर हुई जिसकी अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष राजीव सिंह व संचालन महामंत्री सुशील चन्द्र दुबे ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि जोनल महामंत्री अवधेश पाण्डेय के अलावा मण्डल अध्यक्ष आशुतोष सिंह, संजय सिंह, विजय बहादुर यादव, केके श्रीवास्तव, रमाशंकर सिंह, सुजीत सिंह, अरूण पाठक, धनंजय चौधरी, संतोष्ज्ञ मिश्र आदि उपस्थित रहे। इस दौरान महामंत्री अवधेश पाण्डेय ने कहा कि मेरे लिये अभिकर्ता हित ही सर्वोपरि है। अभिकर्ताओं के हित के लिये हमेशा संघर्ष करता रहूंगा। मण्डल अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने कहा कि जब से अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाला हूं, अभिकर्ता मेरे लिये जिन्दगी के अभिन्न अंग हो गये हैं। इस अवसर पर महेश यादव, बाबूलनाथ, विरेन्द्र बहादुर सिंह, राधेकृष्ण तिवारी, विरेन्द्र सिंह, विक्रमादित्य मौर्य, अनिल यादव, मीडिया प्रभारी शेखर साहू, सुरेन्द्र पाठक, प्रकाश यादव, नरेन्द्र प्रसाद राय, मनोज सिंह, भृगुनाथ पाठक सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home