पर्यावरण की सुरक्षा व संरक्षण के लिये निकाली गयी जागरूकता रैली

जौनपुर। लायंस क्लब इण्टरनेशनल रीजन आई के अन्तर्गत विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर शाही किला से पर्यावरण की सुरक्षा व संरक्षण हेतु जागरूकता रैली निकाली गयी। रैली का नेतृत्व सै. मोहम्मद मुस्तफा ने किया जहां रैली को डा. क्षितिज शर्मा वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। नगर भ्रमण करती हुई ताड़तला में स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचकर संगोष्ठी के रूप में परिवर्तित हो गयी। रैली में लायन्स क्लब जौनपुर मेन, लायन्स क्लब जौनपुर गोमती, लायन्स क्लब जौनपुर पवन, लायन्स क्लब जौनपुर सूरज के सभी सदस्यों ने सहभागिता किया। संगोष्ठी में राम कुमार साहू ने समस्त आगंतुकों का स्वागत करते हुये कहा कि अपने पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिये हमें सबसे पहले अपनी मुख्य जरूरत जल को प्रदूषण से बचाना होगा और पेड़ों की रक्षा करना होगा। इसके अलावा डा. क्षितिज शर्मा, सै. मोहम्मद मुस्तफा, जोन चेयरमैन पवन जायसवाल सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि इस साल विश्व पर्यावरण दिवस का विषय प्लास्टिक प्रदूषण को खत्म करना है, इसलिये हम सभी को जागरूक होना होगा कि हम प्लास्टिक से पर्यावरण को होने वाली क्षति को रोके। अन्त में नीलू सेठ ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन अरविन्द बैंकर ने किया। इस अवसर पर महेन्द्र नाथ सेठ, ज्ञान सिंह, अरूण त्रिपाठी, डा. मदन मोहन वर्मा, नीरज शाह, रिशी साहू, सुरेश चन्द्र गुप्ता, विजय मौर्य, अशोक मौर्य, राधेरमण जायसवाल, ज्योति शाह, केके जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home