मोदी सरकार अविश्वास से विश्वास की ओर : महेश चंद्र श्रीवास्तव क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी प्रान्त

जौनपुर आज भारतीय जनता पार्टी  काशी क्षेत्र के बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मतदाता सूची पुनरीक्षण के प्रदेश प्रभारी जेपीएस राठोर ने कहा युद्ध के पूर्व किये गए प्रयासों से युद्ध जितने में आसानी होती है उसी तरह चुनाव के जितने के लिए चुनाव पूर्व तयारी महत्वपूर्ण होती है | पिछले चुनाव में मनमाने तरीके से भारतीय जनता पार्टी के मतदाताओ का नाम सूची से काटे गए थे अतः जिले स्तर से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओ की जिमेदारी है जिस किसी भी मतदाता का नाम सूची नही है जिनकी उम्र 1 जनवरी 2018 को 18 वर्ष पूरी हो रही हो उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज हो | 10 जून तक प्रत्येक जिले बैठक कर मतदाता पुनरीक्षण अभियान में अपने कार्यकर्त्ता के भूमिका तय कर दे |
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री (प्रभारी काशी क्षेत्र) सलिल विश्नोई ने कहा सभी कार्यकर्ताओ को राष्ट्र निर्माण के लिए सीमा पर तैनात जवान के तरह अपनी आहुति या बलिदान देने के लिए रहना चाहिए |
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता निरंतर कार्य की गति शीलता बनाये हुए है लोकतंत्र के लिए मतदाता होना 18 वर्ष से ऊपर तक के सभी मतदाताओ का नाम मतदाता सूची में हो इसकी पूरी तरह से चिंता भाजपा का कार्यकता ही कर सकता है |
बैठक में बोलते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष महेशचन्द्र श्रीवास्तव ने कहा की वर्तमान मोदी सरकार अविश्वास से विश्वास की ओर , कुशासन से सुशासन की ओर, अव्यवस्था से व्यवस्था की ओर देश जा रहा है यह न्यू इंडिया का आधार है |
मोदी जी जातिवाद , क्षेत्रवाद , धर्म , पंथ ,मजहब से ऊपर उठकर कश्मीर से कन्याकुमारी तक सबका साथ सबका विकास का आधार लेकर जन-जन के विकास के लिए लगे हुए है , ऐसी परिस्थिति में जब देश विकसित राष्ट्र के रूप में गतिमान हो रहा है तब हम सब कार्यकर्ताओ के नैतिक जिम्मेदारी है कि 2019 में मोदी जी की सरकार देश में बने जिससे भारत के विश्व गुरु बनने का सपना साकार हो सके | उन्होंने कहा कि 2019 के आम चुनाव में उत्तर प्रदेश के काशी क्षेत्र की 14 में से 14 लोकसभा सीटें जीत कर हम पुनःमोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए कृत संकल्प है |
बैठक में बोलते हुए प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा ने कार्यकर्ताओ में जोश भरते हुए कहा कि ग्राम स्वराज् अभियान और मतदाता सूची पुनरीक्षण के माध्यम से आम जनमानस सीधा संवाद स्थापित करना चाहिए |
आगे बैठक में बोलते हुए काशी क्षेत्र के मंत्री रत्नाकर जी ने कहा कि संगठन की गतिशीलता के लिए जो मण्डल के पदाधिकारियो और कार्यसमिति के सदस्यों की संरचना पर पुनः एक बार मण्डल अध्यक्ष और मण्डल प्रभारी विचार करे और मण्डल की संरचना को पुनः निधारित करे |
बैठक को संबोधित करते हुए जौनपुर के जिला महामंत्री संदीप तिवारी ने ऑनलाइन मतदाता सूची में रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया को विस्तार से बताया |
क्षेत्रीय बैठक के अंत में क्षेत्रीय महामंत्री रामचंद्र मिश्र ने आये हुए सभी पदाधिकारियों  और कार्यकर्ताओ के प्रति आभार व्यक्त किया  व् संचालन क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया ने किया |    
कार्यक्रम की शुरुवात डॉ ० श्यमा प्रसाद मुखर्जी , प० दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यापर्ण एवं दीपप्रज्वलन के साथ किया गया |
उक्त अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर , सांसद विनोद सोनकर , सांसद हरिवंश सिंह , विधायक रमेश मिश्रा , अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष राजेश गौतम , पिछड़ा वर्ग के क्षेत्रीय अध्यक्ष बिन्द जी , विधायक दीनानाथ भास्कर , विधायक रत्नाकर मिश्रा, जिलाध्यक्ष भाजपा जौनपुर सुशील कुमार उपाध्याय, जिलाध्यक्ष भाजपा हौसिला प्रसाद पाठक , जिलाध्यक्ष भाजपा ओम प्रकाश तिवारी , जिलाध्यक्ष भाजपा प्रदीप अग्रहरी , जिलाध्यक्ष भाजपा हंशराज विश्वकर्मा , जिलाध्यक्ष भाजपा सर्वेश कुशवाह , जिलाध्यक्ष भाजपा अशोक मिश्र, जिलाध्यक्ष भाजपा रमेश पासी , जिलाध्यक्ष भाजपा शिवदत्त पटेल , जिलाध्यक्ष भाजपा बालेन्द्र मणि त्रिपाठी , जिलाध्यक्ष भाजपा उमाशंकर पाण्डेय , जिलाध्यक्ष भाजपा जगजीत सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा अमरनाथ त्रिपाठी , डॉ ० अजय कुमार सिंह , पुष्प राज सिंह ,  , ब्रह्मदेव तिवारी , अजीत प्रजापति , पंकज मिश्रा, डॉ० नृपेन्द्र , डॉ० अजय ,राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट अभय राय , अतुल पाण्डेय , मनोज दुबे , यादवेन्द्र मिश्र आदि उपस्थति  रहे |

No comments

Post a Comment

Home