भाजपा नेत्री किरन श्रीवास्तव ने चौपाल लगाकर सुनीं जनसमस्याएं

जौनपुर। शाहगंज विकास खण्ड के न्याय व ग्राम पंचायत बड़ऊर जपटापुर में ग्राम स्वराज अभियान के तहत जन चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी गयी। इस मौके पर मुख्य अतिथि श्रीमती किरण श्रीवास्तव जिला उपाध्यक्ष भाजपा ने केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारें में विस्तार से बताया। साथ ही समस्त अधिकरियों के साथ मौके पर समस्याओं का निस्तारण किया। इसी क्रम में उन्होंने केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजना- खाद्यान्न, उज्ज्वला, विद्युत, आवास, पेंशन, शादी अनुदान का कैम्प लगाकर अधिकारियों को समय से निस्तारण कराने की बात कही। चौपाल में बिजली विभाग से सम्बन्धित सहित रोजगार सेवक एवं कोटेदार के न पहुंचने पर उच्चाधिकारियों से शिकायत की गयी। अध्यक्षता करते हुये ग्राम प्रधान डा. अरविन्द गुप्ता ने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि पात्र व्यक्ति किसी भी योजना का लाभ ले सकता है। नोडल अधिकारी/अपर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव यादव ने बच्चों को स्थानीय सरकारी विद्यालयों में पढ़ाने की अभिभावकों से अपील किया। कृषि सहायक मानिस पाण्डेय ने कृषि सम्बन्धी समस्याओं व उसके निदान और सरकारी लाभ से किसानों को अवगत कराया। वहीं स्वास्थ्य विभाग से उमा यादव ने महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व के बारे में बताया। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह, नजर अब्बास, रिंकू पाठक, प्रेम विश्कर्मा, रामेश्वर प्रसाद गुप्त, सितई राम, राकेश गुप्ता, पन्ना लाल यादव, सफाईकर्मी ओम प्रकाश यादव, लखराज बिन्द, ध्रुव अस्थाना, कमलेश गुप्त, बृजेश यादव, रामदास गौतम, विकास गुप्ता, महेन्द्र गुप्ता, दीपू यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे। अन्त में ग्राम प्रधान डा. अरविन्द गुप्त ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

No comments

Post a Comment

Home