डीएम ने फावड़ा चलाकर तालाब जीर्णोद्धार एवं चेक डैम निर्माण कार्य का किया शुभारम्भ


जौनपुर। जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी ने ग्राम पंचायत नदिया पारा में चेक डैम निर्माण कार्य, जल संचयन, जल संरक्षण और हमजापुर करंजाकला में मनरेगा अन्तर्गत तालाब जीर्णोद्धार पूजन किया। इस मौके पर जय प्रकाश मिश्र द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ श्री बंगारी ने भूमि पूजन करके उद्घाटन किया। इस दौरान बीडीओ राजीव शर्मा, ग्राम प्रधान सुनील यादव, सुमन यादव सहित अन्य लोगों ने जिलाधिकारी का स्वागत किया। तत्पश्चात् जिलाधिकारी ने स्वयं फावड़ा चलाकर लोगों से श्रमदान करने को कहा। इसी प्रकार मनरेगा के अन्तर्गत 101 तालाबों एवं 9 डार्क ब्लाकों में 20 छोटे नालों पर चेक डैम बनाने के लिये कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। जिलाधिकारी कहा कि सरकार की नीतियों के अनुरूप ग्राम विकास के कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं होने दी जायेगी। इस अवसर पर सप्लाई इंस्पेक्टर, सहायक अभियंता रामसूरत सिंह, जयहिन्द यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home