डीएम ने मातहतों के साथ की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

जौनपुर। जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई जहां श्री बंगारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि अपने प्रपत्रों को ठीक से पढ़ें एवं जांच लें। तत्पश्चात आनलाइन उसकी फीडिंग करायें। साथ ही उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को जिला चिकित्सालय में नियुक्त सीएमएस का 3 दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया, क्योंकि उनके द्वारा इडीएल में कुल दवाओं की उपलब्धता कम बतायी जा रही है। बार-बार उनसे कहने के बाद भी दवाओं की उपलब्धता पूर्ण नहीं कर रहे हैं। टीकाकरण की स्थिति भी ठीक पाये न जाने पर जिलाधिकारी ने अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रतिरक्षण का 3 दिन का वेतन अवरूद्ध करने का निर्देश दिया। इसी क्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला विकास अधिकारी व आधीशासी अभियंता जल निगम को निर्देशित किया कि 14वें वित्त से ऐसी पाइप पेयजल योजनाओं को ठीक करा दिया जाय जिनको 50 से 1 लाख रूपये के बीच में ठीक कराया जा सकता है। इसके लिये ग्राम प्रधानों के साथ आवश्यक बैठक निर्धारित करके तत्काल कार्यवाही की जाय। जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिया कि वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांगजन पेंशन व महिला सशक्तिकरण पेंशन का सत्यापन शीघ्र करा लिया जाय। जिला पंचायत राज अधिकारी को स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत शौचालय की प्रगति कम होने पर नाराजगी जताते हुये निर्देशित किया कि समस्त ब्लाकों के एडीओ पंचायत एवं खण्ड विकास अधिकारी सामूहिक प्रयास करके शौचालयों के निर्माण की गुणवत्ता पूर्ण प्रगति सुनिश्चित करायें। इस अवसर पर सीडीओ आलोक सिंह, सीएमओ डा. रामजी पाण्डेय, डीडीओ दयाराम सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

No comments

Post a Comment

Home