पिछड़ा वर्ग लिमिटेड के अध्यक्ष ने की लोन व मार्जिन मनी की समीक्षा

जौनपुर। पिछड़ा वर्ग कल्याण, वित्त एवं विकास निगम लिमिटेड के अध्यक्ष बाबू राम निषाद ने रविवार को निरीक्षण भवन लोनिवि में विभागीय अधिकारियों से पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम द्वारा वितरित किये गये लोन एवं मार्जिन मनी की समीक्षा किया। साथ ही कहा कि जिन लाभार्थियों द्वारा अभी तक लोन की अदायगी नहीं की गयी है, उनसे सम्पर्क करके शीघ्र ही लोन की धनराशि वसूली की जाय। इस दौरान पत्रकारों से वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि उन्हें 9 मई 2018 को राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त हुआ है। तब से विभिन्न जनपदों में प्रवास करके निगम की समीक्षा करते हुये योजनाओं को पुनः अमली जामा पहनाने का प्रयास किया जा रहा है। इस निगम की स्थापना 1991-92 में की गयी थी। पिछडे़ वर्ग के गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारोें को छोटे-छोटे लोन कम ब्याज पर देकर विभिन्न प्रकार के कार्यों हेतु रोजगार के अवसर प्रदान करते हुये उनके जीवन स्तर को उठाये जाने की योजना है। पिछली सरकारों में इसकी उपेक्षा की गयी है जिससे यह योजना बन्द होनेेे के कगार पर हो गयी। वर्तमान में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम को 61 करोड़ रूपये वापस किया जाना है। जब तक उक्त धनराशि पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम को वापस नहीं होगी तब तक निगम द्वारा आगे किसी प्रकार का मदद नहीं होगी, क्योंकि निगम द्वारा डिफाल्टर किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की गयी है कि इस धनराशि को आकस्मिकता योजना के तहत धनराशि को राष्ट्रीय विकास निगम को दे दिया जाय तथा प्रदेश के विभिन्न जनपदों में चलायी जा रही योजना एक जिला-एक उत्पाद पर बल देते हुये पुनः निगम की इस कल्याणकारी योजना को प्रारम्भ करके लोगों को रोजगार से जोड़ते हुये गांव के पलायन को रोका जा सकता है। नगरीय स्तर पर गरीबी रेखा के नीचे जीने वाले लोगों का जीवन स्तर सुधारा जा सके, क्योंकि निगम द्वारा बहुत आसानी से लोन/मार्जिन मनी प्रदान किया जाता है। वर्तमान सरकार ने कानून के राज की स्थापना हुई है। सबका साथ-सबका विकास को दृष्टिगत रखते हुये कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी सुरेश मौर्या, पुष्पराज सिंह, राजेश श्रीवास्तव ‘बच्चा भैया’, अभयराज, मनोज निषाद, महेन्द्र गुप्ता सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home