अरविन्द अकेला ने जतायी त्रिलोचन महादेव में शूटिंग करने की इच्छा

जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव बाजार में भोजपुरी फिल्म सुपर स्टार अरविन्द अकेला कल्लू का जोरदार स्वागत किया गया। यह स्वागत चन्दन सेठ के नेतृत्व में किया गया। इस मौके पर पत्रकारेां से वार्ता करते हुये श्री अकेला ने कहा कि उनकी भोजपुरी फिल्म राजतिलक की शूटिंग बाबतपुर के ईद-गिर्द फिल्माया जा रहा है। समय मिलने पर त्रिलोचन महादेव बाबा भोलेनाथ का दर्शन करने आ गया। उन्होंने बताया कि भोजपुरी फिल्मों के जाने-माने डायरेक्टर रजनीश मिश्रा की राजतिलक एक पारिवारिक फिल्म है जो एक्शन, कामेडी, रोमांस से भरपूर है। फिल्म में कल्लू के आलावा रश्मि शर्मा, अवधेश मिश्रा, संजय पाण्डेय, सुशील सिंह, पप्पू यादव, कमलकान्त मिश्रा, देव सिंह इत्यादि प्रमुख भूमिका में दिखायी देंगे। श्री अकेला ने बताया कि वह हुकूमत, रंग, आवारा बलम, सइयां सुपर स्टार समेत 50 फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं। आने वाली प्रमुख फिल्में राधे, मैं नागिन तू सपेरा, बब्बर समेत दर्जनों भोजपुरी फिल्में हैं जो प्रदर्शन के लिये तैयार हैं। इस दौरान कलाकार को चन्दन सेठ ने उन्हें स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर व्यापारी नेता अनुराग वर्मा, विनय वर्मा, सैम अली, बीरू गिरी, विश्वजीत सेठ सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home