श्रीमाली समाज को अति पिछड़े वर्ग में शामिल करने की बात निन्दनीयः छोटे लाल

जौनपुर। अखिल भारतीय श्रीमाली महासभा की बैठक जिला संयोजक रविकांत श्रीमाली की अध्यक्षता में ओलन्दगंज स्थित जिला कार्यालय पर हुई जहां जिलाध्यक्ष/काशी परिक्षेत्र के अध्यक्ष छोटे लाल श्रीमाली ने पूर्व में हुये माली/सैनी दक्षा दल की हुंकार भरो रैली में आयोजित श्रीमाली समाज को अति पिछड़ा वर्ग में सम्मिलित कर आरक्षण की बात का खण्डन करते हुये इसका विरोध जताया। छोटे लाल श्रीमाली ने अपने समाज को लेकर बताया कि हम श्रीमाली समाज के लोग मां शीतला देवी के पुजारी हैं। देवी के पूज्यनीय कार्य में श्रीमाली जाति की अहम भूमिका होती है। इस कार्य को लेकर श्रीमाली समाज उच्च श्रेणी में गिनी जाती है। अति पिछड़ा वर्ग में श्रीमाली समाज को सम्मिलित किया जाना निन्दनीय है। उन्होंने समाज की दशा व दिशा को बदलने के लिये अपने समाज पर शिक्षा पर जोर देते हुये कहा कि हमारे समाज के लोग अपने बच्चों को शिक्षा का अभाव से दूर न करें। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अपने राजनैतिक लाभ के लिये संगठन के माध्यम से श्रीमाली समाज को गुमराह कर रहे हैं। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. रामबृज श्रीमाली ने दुख प्रकट किया कि लोग अपने निजी स्वार्थ के लिये श्रीमाली के साथ ऐसा कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर वाराणसी मण्डल के अध्यक्ष दिनेश श्रीमाली, जिला संयोजक रवि श्रीमाली, मीडिया प्रभारी राज श्रीमाली, संजय श्रीमाली, चन्दन श्रीमाली, रामचन्द्र श्रीमाली, परमेश श्रीमाली, विपिन श्रीमाली, पिन्टू श्रीमाली, महातिम श्रीमाली, संतोष श्रीमाली, शनि श्रीमाली सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home