लायंस क्लब शाहगंज स्टार ने किया रोजा इफ्तार का आयोजन

जौनपुर। लायंस क्लब शाहगंज स्टार द्वारा सिटी नर्सिंग होम पुरानी बाजार में सद्भावना रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया जहां कार्यक्रम संयोजक डा. तारिक बदरूद्दीन शेख ने कहा कि इफ्तार कराना बहुत ही पुनीत कार्य है। रोजा इस्लाम धर्म के 5 फराएज में से एक फर्ज है। रोजा खुदा का दिया हुआ बेशकीमती तोहफा है। संस्थाध्यक्ष डा. एसएल गुप्ता ने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यक्रमों से हिन्दू-मुस्लिम एकता व भाईचारे की मिसाल पेश होते हैं। इस अवसर पर सचिव मनोज जायसवाल, रूपेश जायसवाल, मोहम्मद अब्बास, डा. ज्ञानचन्द्र, डा. सुधाकर मिश्र, डा. रेहान, डा. ताबिश, डा. एमए खान, सभासद उमेश अग्रहरि, भाजपा नेता प्रदीप जायसवाल, प्रीतम सिंह, डा. आरिफ, नदीम मंसूरी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में कार्यक्रम संयोजक डा. तारिक शेख ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुये धन्यवाद ज्ञापित किया।

No comments

Post a Comment

Home