रोटरी क्लब ने रोडवेज परिसर में किया पौधरोपण

जौनपुर। रोटरी क्लब एवं रोडवेज के एआरएम केशरीनन्दन ने संयुक्त रूप से परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम चलाया, ताकि आगामी वर्षों में इन पेड़ो की छांव में यात्रियों को आराम मिल सके। इस मौके पर एआरएम ने कहा कि आगामी चरणों में पूरे रोडवेज परिसर में जगह-जगह रोटरी क्लब के सहयोग से पौधरोपण किया जायेगा, ताकि आज की यह बुनियाद कल के यात्रियों को एक अच्छी सुविधा दे सके। इसी क्रम में क्लब के अध्यक्ष रविकांत जायसवाल ने कहा कि क्लब सदा ही ऐसे जनसेवा से जुड़े कार्यों में अग्रणी संस्था के रूप में रहा है। इसके अलावा केके मिश्र, शिवांशु श्रीवास्तव, अजय गुप्ता, देवेन्द्र सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने श्रमदान करके कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभायी। साथ ही संकल्प भी लिया कि वह आगे भी इस कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारिता करेंगे। इस अवसर पर रोडवेज कर्मचारी अनिल श्रीवास्तव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में क्लब के सचिव अमित पाण्डेय ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

No comments

Post a Comment

Home