सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ कोटेदार लामबंद , 5 व 6 जून को हड़ताल का एलान


जौनपुर । ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन उत्तर प्रदेश के आवहान पर उचित दर विक्रेताओं के हितों की रक्षा के लिये प्रदेश स्तर पर कठोर संघर्ष किया जा रहा है । इसी परिपेक्ष्य में प्रदेश के सभी उचित दर विक्रेता 5 व 6 जून को कमीशन 200 रुo प्रति कुन्तल, वर्ष 2001 से बकाया भाड़ा, डोर स्टेप डिलिवरी, गोदामों पर घटतौली रोकने आदि माँगो की पूर्ति न होने के विरोध में अपनी अपनी दुकानों को खोलकर काली पट्टी बाँधकर बैठें और वितरण कार्य बंद रखें।
जैसा कि आप जानते हैं कि इस बारे में ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन उत्तर प्रदेश के संयोजक श्री अशोक मेहरोत्रा जी द्वारा  22/05/2018 को पत्र लिखकर खाद्य सचिव व खाद्य आयुक्त- खाद्य एवं रसद विभाग उo प्रo लखनऊ को भी सूचित करा दिया गया है।
फेडरेशन ने अनुरोध है कि सभी एकजुट होकर सरकार की नीतियों के खिलाफ अपना विरोध अवश्य प्रकट करें।
श्री ललित सिंह- प्रदेश अध्यक्ष
श्री यामीन खां- अलीगढ़ मण्डल अध्यक्ष
श्री टिल्लू बाबू सिंह- जिलाध्यक्ष अलीगढ़
श्री जितेन्द्रपाल सिंह- जिला उपाध्यक्ष
श्री उमाकान्त सिंह- जिला महासचिव
श्री अमित अग्रवाल- महानगर अध्यक्ष
श्री घमण्डी सिंह- ब्लॉक अध्यक्ष लोधा एवम संगठन से जुड़े सभी पदाधिकारी व उचित दर विक्रेता।
जौनपुर विक्रेता फैडरेशन श्री विक्रम बहादुर सिंह , श्री दयाशकर निगम , श्री रमेश भाई , श्री अशोक कुमार , श्री मो सलीमुल्ला , श्री सोनु वर्मा , श्रीमती दुर्गा देवी , श्रीमती रीता सिंह , श्रीमती सरोज शुक्ला , श्री सरोज स्रीवास्तव , श्री मनोज जएस्वाल , श्री के के जाएसवाल , श्री अनुज जाएसवाल , श्रीमती बेबी हसन , श्रीमती बिल्कीस फ़ात्मा , श्री ओमप्रकाश ने भी सभी कोटेदारो से इस विरोध में सहयोग की अपील किया है ।

No comments

Post a Comment

Home