23वें रमजान को पढ़ी जायेगी अलविदा जुमे की नमाजः मौलाना जफर

जौनपुर। शाही ईदगाह कमेटी के प्रतिनिधिमण्डल ने हजरत मौलाना जफर अहमद सिद्दीकी से मुलाकात करके ईद की नमाज व अलविदा जुमा की नमाज के बारे में चर्चा किया। बताया गया कि अबकी बार रमजान में 29वां रोजा जुम्मेरात को पड़ रहा है। यदि 29वें रोजे को चन्द्र दर्शन नहीं हुआ तो अलविदा जुम्मे की नमाज पुनः पढ़ी जा सकती है। मौलाना ने बताया कि आगामी 8 जून यानी 23वें रमजान को अलविदा की नमाज पढ़ी जायेगी। मौलाना ने शाही ईदगाह में होनी वाली नमाज का समय तय करते हुये बताया कि शाही ईदगाह मे ईदुलफित्र की नमाज चन्द्र दर्शन के अनुसार पढ़ी जायेगी। प्रतिनिधिमण्डल में मिर्जा दावर बेग, सोएब, अच्छू खॉ, नेयाज ताहिर, नेसार इलाही सहित अन्य लोग शामिल रहे।

No comments

Post a Comment

Home