जेसीआई को हरा पालिका एलेवन बनी जेपीएल 2018 की विजेता

जौनपुर। जेसीआई जौनपुर द्वारा नगर के राज कालेज के मैदान पर आयोजित जेपीएल 2018 का समापन हो गया जिसका फाइनल पालिका एलेवन व जेसीआई जौनपुर के बीच हुआ। टास के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुये पालिका एलेवन ने निर्धारित 10 ओवर में कुल 122 रन बनाया जिसके जवाब में जेसीआई 102 रन ही बना सकी। पालिका की तरफ से राज ने शानदार 55 रन बनाया जिस पर उन्हें मैन आफ दि मैच का पुरस्कार दिया गया। वहीं पूरी प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले जेसीआई के डा. प्रशांत द्विवेदी को मैन आफ द सिरीज से नवाजा गया। इसी तरह बेस्ट बालर मृत्युंजय सिंह रहे तो बेस्ट बैट्समैन पालिका एलेवन के राज रहे। विजेता व उपविजेता टीम को ट्राफी मुख्य अतिथि शाहगंज की नगर पालिका अध्यक्ष गीता जायसवाल ने प्रदान किया जिनका सहयोग व्यापार मण्डल के अध्यक्ष व भाजपा नेता प्रदीप जायसवाल और तेजस टूडे के समूह सम्पादक रामजी जायसवाल ने किया। सभी को सम्मानित किये जाने में नगर पालिका परिषद जौनपुर के अधिशासी अधिकारी कृष्ण चन्द्र कबीर, पूर्व मण्डलाध्यक्ष राधेरमण जायसवाल, मण्डल उपाध्यक्ष आलोक सेठ ने सहयोग किया। इस अवसर पर चन्द्रशेखर जायसवाल, केके जायसवाल, दीपक सिंह माण्टो, आशुतोष जायसवाल, संदीप पाण्डेय, दीपक बाधवा, रवि गुप्ता, संजीव तिवारी, रंजीत सिंह, रमेश श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, संजय गुप्ता, रतन सिकरी, राम कृपाल जायसवाल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थाध्यक्ष संतोष अग्रहरि व संचालन सचिव धर्मेन्द्र सेठ ने किया। अन्त में प्रशांत द्विवेदी ने समस्त सहयोगियों व आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

No comments

Post a Comment

Home