मिशन इन्द्रधनुष कार्यक्रम 18 से 22 तकः सीएमओ

जौनपुर। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रामजी पाण्डेय ने बताया कि भारत सरकार के दिशा निर्देशानुसार प्रदेश के 3387 गांव में से जनपद के 46 गांवों में ग्राम स्वराज अभियान के अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इससे निर्देशित 7 बिन्दुओं में स्वास्थ्य विभाग से सम्बन्धित एक कार्यक्रम विशेष सघन मिशन इन्द्रधनुष अभियान चलाया जा रहा है। चयनित ग्रामों में 18 से 22 जून तक विशेष सघन मिशन इन्द्रधनुष तृतीय चरण कार्यक्रम चलाया जाना है।

No comments

Post a Comment

Home