जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक 15 जून को

जौनपुर। वृक्षारोपण समिति के अध्यक्ष जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी ने बताया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनान्तर्गत निजी क्षेत्र में  मुख्यमंत्री फलोद्यान योजना, निजी खेत के मेड़ पर मुख्यमंत्री कृषक वृक्ष धन योजना, मुख्यमंत्री सामुदायिक वानिकी योजना, एक व्यक्ति-एक वृक्ष योजना तथा वृक्ष भण्डारण योजना चालू की गई है। जिसके अंतर्गत कराए जाने वाले पौधरोपण की तैयारी को लेकर जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक 15 जून शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में होगी।

No comments

Post a Comment

Home