रोजगार मेले में 120 मेधावियों का हुआ चयन

जौनपुर। जेसीआई शाहगंज शक्ति के तत्वावधान में स्थानीय नगर के पक्का पोखरा स्थित बसंती देवी आईटीआई में रोजगार मेले का आयोजन हुआ। मेले में कुल 170 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभागिता किया जहां साक्षात्कार के जरिये लोगों ने अपनी काबिलियत को दर्शाया। इनमें से 120 मेधावियों का चयन कर लिया गया है। इस मौके पर संस्थाध्यक्ष डा. रूचि मिश्रा ने कहा कि बेरोजगारी देश की प्रमुख समस्या है। इसके निराकरण के लिये इस तरह के रोजगार मेले समय-समय पर लगते रहने चाहिये। संस्थान के निदेशक दिवाकर मिश्रा ने बताया कि मेले में नोएडा की कम्पनी मदरसन सूमी सिस्टम लिमिटिड एवं मकीनो आटो लिमिटेड के एचआर इन्द्र प्रकाश ने उपस्थिति दर्ज करायी। इस अवसर पर अंजू मिश्रा, सुष्मिता, शैलकुमारी, विकास जायसवाल, दीपक सिंह, ईश नारायण यादव, सुनील तिवारी, जंग बहादुर यादव, विकास यादव, रविकान्त यादव, सुरेन्द्र प्रजापति, श्याम कुमार, रतन भण्डारी, प्यारे लाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home