हुसैनिया नकी फाटक में ईद की नमाज़ 10 बजे


जौनपुर । हुसैनिया नकी फाटक में ईद-उल-फित्र की नमाज़ सुबह 10 बजे अदा की जाएगी । नमाज़ वरिष्ठ शिया धर्मगुरु मौलाना सफदर हुसैन ज़ैदी अदा कराएंगे । नमाज़ कमेटी के संयोजक मोहम्मद हसन नसीम एवं असगर हुसैन ज़ैदी ने सभी लोगो से वक्त के साथ शिरकत की अपील किया है । साथ ही नमाज़ के दौरान प्रशासन से मूलभूत सुविधाये मुहैय्या कराने की मांग किया ।

No comments

Post a Comment

Home