jaunpur : श्वसुर और देवर पर चाकू से हमला

जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में माँ और बेटे ने मिलकर श्वसुर और देवर को चाकू से मारकर घायल कर दिया। बताते हैं कि उक्त गांव निवासी सूरजू विन्द की बहू और पौत्र  मदनू का  आपस मे जमीन का बंटवारा चल रहा था। बटवारे को लेकर विवाद होने से नाराज मदनू ने अपने दादा सुरजू विन्द और चाचा रामू को चाकू से मार कर घायल कर दिया। ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना डायल 100  पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस  घायल सुरजू और रामू को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सुइथाकला ले गई जहां उनका इलाज चल रहा है । घटना के सम्बन्ध में  पीड़ित द्वारा थाने पर तहरीर दी गयी है। पुलिस मामले में कार्यवाही कर रही है।   

No comments

Post a Comment

Home