jaunpur : पुलिस चौकी के सुंदरीकरण का लोकार्पण

जौनपुर । पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने सिपाह पुलिस चौकी परिसर के सुन्दरीकरण का सोमवार को लोकार्पण किया । इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस जनता की सेवा के लिए सदैव तत्पर है। पीडित के लिए उनका दरवाजा सदैव खुला रहता है वे सीधे सम्पर्क कर सकते है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर डा. अनिल कुमार पान्डेय,   क्षेत्राधिकारी नगर नृपेंद्र, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली केके  मिश्रा, सिपाह चौकी प्रभारी  श्रीप्रकाश राय सहित तमाम गण मान्य जन पत्रकार गण उपस्थित रहे । ज्ञात हो कि चौकी में बना भवन व सुन्दरीकरण विभिन्न लोगों के सहयोग से कराया गया है। 

No comments

Post a Comment

Home