श्रीमाली महासभा व हिन्दू महासंघ ने मनाया गंगा दशहरा

जौनपुर। आदि गंगा गोमती नदी के तट पर स्थित गोपी घाट पर अखिल भारतीय श्रीमाली महासभा एवं विश्व हिन्दू महासंघ के संयुक्त तत्वावधान में गंगा दशहरा मनाया गया। इस मौके पर आदि गंगा गोमती की भव्य आरती उतारने के साथ ही दीपोत्सव मनाते हुये पूजन-अर्चन किया गया। तत्पश्चात् श्रीमाली महासभा के जिलाध्यक्ष छोटे लाल श्रीमाली ने कहा कि हिन्दू धर्म में मां गंगा के प्रति बड़ी आस्था है। इसी दिन मां गंगा धरती पर आयी थीं। महासंघ के जिलाध्यक्ष दिनेश मधुकर ने कहा कि गंगा दशहरा पर मां गंगा धरती पर पधारी थीं। इसे गंगा जयंती के रूप में मनाते हैं। इसके पहले गोपी घाट की साफ-सफाई करके श्रमदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष अमरदेव श्रीमाली ने किया। इस अवसर पर डा. रामवृक्ष श्रीमाली, संदीप, दीपू, राहूल, राहूल सिंह, गोलू, रामसिंह यादव, लक्ष्मी नारायण श्रीमाली, चंदन निषाद सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home