शोक में न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता

जौनपुर। शाहगंज तहसील के अधिवक्ता राजेश श्रीवास्तव निवासी सराय मोहिद्दीनपुर के पिता सुभाष चन्द्र श्रीवास्तव मुंशी के निधन पर सोमवार को अधिवक्ता संघ ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये शोक जताया। साथ ही अपने को न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय भी लिया। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष भारत यादव की अध्यक्षता में आहूत शोकसभा में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। संचालन महामंत्री रामजी चौरसिया ने किया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष बाबूराम यादव, महंतदेव यादव, रामहित यादव, लालता प्रसाद यादव, सुरेन्द्र बहादुर सिंह, अमर बहादुर सिंह, अमरनाथ सिंह, आरपी पाण्डेय, रवि प्रकाश श्रीवास्तव, मोती लाल गिरी, रामफेर गुप्ता, हरिनन्दन उपाध्याय, धनंजय सिंह, प्रदीप निगम, बृजेश यादव, दिलीप यादव, राजीव सिंह, राम नवल सहित तमाम अधिवक्ता उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home