क्रिकेट से बढ़ता है आपसी प्यार व सद्भावः आरक्षी अधीक्षक

जौनपुर। नगर के राज कालेज के मैदान पर जेसीआई जौनपुर द्वारा जेसीआई प्रीमियर लीग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसका उद्घाटन सोमवार को आरक्षी अधीक्षक केके चौधरी ने फीता काटकर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। प्रतियोगिता में जेसीआई जौनपुर, टीचर्स एलेवन, पत्रकार एलेवन व सभासद एलेवन हैं। लीग का उद्घाटन मैच जेसीआई व टीचर्स एलेवन के बीच हुआ जहां जेसीआई ने पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 12 ओवर में 88 रन बनाया जिसके जवाब में टीचर्स एलेवन 12 ओवर खेलकर 84 रन ही बना सकी। इस तरह जेसीआई 4 रन से विजयी रही जिसके मैन ऑफ द मैच मृत्युंजय सिंह रहे जिन्होंने 27 रन बनाने के साथ ही 3 विकेट भी चटकाया। इस मौके पर आरक्षी अधीक्षक केके चौधरी ने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ आत्मा का निवास होता है। इस प्रकार का मैत्री मैच हम लोगों को एक-दूसरे को जानने का अवसर प्रदान करती है। इस अवसर पर राधेरमण जायसवाल, मण्डल उपाध्यक्ष आलोक सेठ, भाजपा नेता आशीष गुप्ता, कर्मचारी नेता निखिलेश सिंह, शशांक सिंह, संजय बैंकर, सभासद दीपक सिंह माण्टो, डा. प्रशांत द्विवेदी, गौरव सेठ, आशुतोष जायसवाल, मनोज अग्रहरि, नितिश सिंह, रमेश श्रीवास्तव, संजय गुप्ता, रतन सिकरी, कृष्ण गोपाल, रवि अग्रहरि, संजीव तिवारी, अनुज, शैलेन्द्र सिंह, विक्रम, अनुपम सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थाध्यक्ष संतोष अग्रहरि व संचालन सचिव धर्मेन्द्र सेठ ने किया।

No comments

Post a Comment

Home