एकता और भाई चारा बढा़ता है रोजा इफ्तार

जौनपुर।  व्यापारी नेता शकील अहमद के निवास स्थान मधारे टोला मे रोजा इफ्तार का आयोजन हुआ, जिसमे बड़ी संख्या में सभी धर्म व वर्ग के लोगो ने भाग लेते हुए एकता और भाई भाईचारे का संदेश दिया। नमाज मुल्ला टोला के मौलाना फारूख जफर व गुरैनी मदरसा के मौलाना कारी अनीस ने नमाज जमात पढ़ाई। इस अवसर पर मौलाना फारूख जफर ने कहा कि रमजान लोगो मे प्रेम और अल्लाह के प्रति विश्वास को जगाने के लिए मनाया जाता है, साथ ही धार्मिक रीति से लोगो को गलत कार्यो से दूर रखा जाता है। साथ ही दान का विशेष महत्व होता है, गरीबो को जकात देना जरूरी होता है। मौलाना कारी अनीस ने कहा कि रमजान सबसे पवित्र व बरकतो का महीना है, इस माह मे कुरान शरीफ उतरा है। इस लिए इस रमजान माह का विशेष महत्व हैद्य डा वी एस उपाध्याय ने कहा कि रमजान मे रोजा अफतार से एकता और प्रेम का संदेश जाता है तथा इससे आपसी भाई-चारा बढ़ता है। मौलाना नसीम शेरवानी, कारी जेया, दिनेश टंडन पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, दिवाकर सिंह, डा क्षितिज शर्मा डा ए. एच. जाफरी, डा फैज, डा जावेद अख्तर, निखिलेश सिंह, सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, कमर हसनैन दीपू, सपा महासचिव श्याम बहादुर पाल, सुशील श्रीवास्तव, सी ए राजेश गुप्ता, सभासद डा हसीन बब्लू, इरशाद मंसूरी, जावेद महमूद शकील मंसूरी, शिबली सिद्दीकी, अब्बास हैदर आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home