कट्टा-कारतूस के साथ एक धराया

जौनपुर। खेतासराय थाना पुलिस ने गस्त के दौरान मिली सूचना के आधार पर खेतासराय रेलवे क्रासिंग के पास से मो. कमर पुत्र अब्दुल जलील ग्राम चौहट्टा थाना खेतासराय को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का एक तमंचा व एक कारतूस बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार उक्त अभियुक्त थाना कैण्ट जनपद फैजाबाद में गोवध निवारण अधिनियम का वांछित अभियुक्त भी है। बरामदगी के सम्बन्ध में स्थानीय थाने में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।

No comments

Post a Comment

Home