सपा-बसपा गठबंधन से भाजपा है परेशान

जौनपुर। यूपी समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक महासभा के प्रदेश अघ्यक्ष  व पूर्व मंत्री हाजी रेयाज  अहमद ने कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में मोहम्मद अली जिन्ना की फोटो  को लेकर जो बवाल मचाया गया है  वह सरासर गलत है । फोटो हटाने के लिये एक-लोकतांत्रिक तरीका सरकार के हाथ में है। लेकिन जिस पर तरह कुछ हिंदू संगठनों में  कुछ गुंडे पुलिस के साथ मिलकर यूनिवर्सिटी के छात्रो पर हमला किया वह निंदनीय है। केंद्र और राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के महागठबंधन से घबरा गई है ओैर वह उसे तोडनें की साजिशे रच रही है जिसे हम लोग पूर नही होने देगें।  पत्रकारे से बातचीत करते हुए एक निजी अस्पताल में  हाजी रियाज अहमद ने कहा कि  केंद्र और राज्य की सरकारें किसी न किसी बहाने मुसलमानों को परेशान कर रही है। हिंदू वादी संगठनो के गुंडे जिस तरह आए दिन जनता पर अत्याचार कर रहे हैं वे सरकार की विफलता का सबूत है। भाजपा सरकार ने जनता को अच्छे दिनों का वादा कर वोट हासिल किया था। लेकिन सत्ता हासिल करने के बाद जनता को किसी न किसी तरह से परेशान किया जा रहा है वह नाकाबिले बर्दास्त है। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी एक शिक्षण संस्थान है। जहां से विश्व के सभी देशों  में छात्र  विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न सेवाओं को दे रहे है।  उन्होनें कहाकि 2019 लोकसभा चुनाव में अब जनता भाजपा को मुंहतोड जवाब देने के लिये बेताब है । इस अवसर पर प्रदेश मिडिया प्रभारी मोहम्मद आजम खान एडवोकेट, सामान्य सचिव यामिन खान, जेशान, मोहम्मद अहमद , शाह आलम, हाफिज एजाज शाह, बाबर मना, उबैद शेख समेत लोग मौजूद रहे।

No comments

Post a Comment

Home