दोहरा के खिलाफ जन जागरूकता रैली आज

जौनपुर । दोहरा मुक्त जौनपुर अभियान के तत्वावधान में 31 मई विश्व तंबाकू निषेध दिवस   के अवसर पर एक जन जागरूकता रैली व गोष्ठी का आयोजन किया गया है। जनजागरूकता रैली एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कार्यालय (शाही ईदगाह के सामने) मछलीशहर पड़ाव जौनपुर से सवेरे बजे निकाली जाएगी जो कलेक्ट्रेट पहुंचेगी । जहां कलेक्ट्रेट स्थित पत्रकार भवन में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया है। जिसमें चिकित्सकों और वैज्ञानिकों द्वारा तंबाकू, सिगरेट और दोहरे से होने वाले रोगों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी । कार्यक्रम के संयोजक राजकुमार सिंह (पत्रकार ) ने सभी संस्थाओं के पदाधिकारियों ,मार्निंग वाकर्स कमेटी के सदस्यों व जनपद के बुद्धिजीवी अध्यापक, अधिवक्ता व व्यापारियों से कार्यक्रम में पहुंचने का अनुरोध किया है।

No comments

Post a Comment

Home