कपड़े की दुकान में लगी आग से लाखों का माल स्वाहा

जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के पट्टीनरेन्द्रपुर बाजार में स्थित कपड़े की दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग में लाखों रूपये की सम्पत्ति जलकर राख हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त बाजार निवासी मुहम्मद आजाद पुत्र नट्टू की रेडीमेड कपड़े की दुकान है जिसमें ग्राहकों के कपड़ों की सिलाई के अलावा स्वयं भी रेडीमेड कपड़ों की सिलाई करके उसकी बिक्री भी करते थे। मंगलवार की रात विद्युत शार्ट सर्किट से दुकान में आग लग गयी। स्थानीय लोगों ने सुबह दुकान से धुआं निकलता देखकर आजाद को जानकारी दी गयी। मौके पर पहुंचकर उसने जब दुकान खोलकर अन्दर का दृश्य देखा तो अवाक रह गया। दुकान में रखा सारे कपड़े समेत पूरा सामान जलकर राख हो चुका था। भुक्तभोगी ने बताया कि आगामी ईद और वैवाहिक कार्यक्रमों के कारण दुकान में काफी मात्रा में तैयार व सिलाई करने के लिये कीमती कपड़े रखे गये थे जो पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गये हैं। शार्ट सर्किट से लगी आग में लगभग लाखों की सम्पत्ति का नुकसान हुआ है।

No comments

Post a Comment

Home