अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे डाककर्मियों ने किया भूख हड़ताल

जौनपुर। ग्रामीण डाक सेवक संघ के केन्द्रीय नेतृत्व के आह्वान पर बीते 22 मई से चल रहा डाककर्मियों का हड़ताल गुरूवार को भी जारी रहा। डाककर्मियों के हड़ताल पर रहने से डाक वितरण कार्य पूरी तरह से ठप हो गया है जिससे लोगों को काफी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। गुरूवार को सभी कर्मचारी प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक भूख हड़ताल पर बैठे रहे। इस मौके पर मण्डलीय सचिव राजेश सिंह ने सरकार पर अपने हितों के प्रति उपेक्षा का आरोप लगाया। इसी क्रम में सच्चिदानन्द मिश्र ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया तो सहायक प्रान्तीय सचिव राम उजागिर यादव ने कर्मचारी हितों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर दिवाकर सिंह, हरिश्चन्द्र उपाध्याय, जैनेन्द्र यादव, छोटे लाल आर्य, अबूशाद, प्रशांत, बांके लाल, अमलदार, हरिशंकर यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home