आयुष ने परिवार व विद्यालय का नाम किया रोशन

जौनपुर। जनपद के खुटहन क्षेत्र के ओइना गांव निवासी शिक्षक और 15 वर्षों तक प्रधान रहे विमलेश शुक्ल के पुत्र आयुष शुक्ला को सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में 95 फीसदी अंक प्राप्त होने पर स्थानीय लोगों के साथ शिक्षकों ने बधाई दिया। बचपन से ही होनहार आयुष ने हाईस्कूल की परीक्षा सन्त अतुलानन्द आवासीय अकेडमी वाराणसी से उत्तीर्ण की है। बच्चे ने इस सफलता का श्रेय बड़े पिता डा. आरपी शुक्ला (डीन) काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी, बड़ी मां सरोज शुक्ला तथा मां कनकलता शुक्ला को दिया है। स्थानीय लोगों ने बच्चे को आशीर्वाद देते हुये मंगलमय की कामना की है।

No comments

Post a Comment

Home