शाहगंज में दो दिवसीय फ्यूचर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

जौनपुर। जेसीआई शाहगंज शक्ति की ओर से छात्रों के बेहतर भविष्य के लिये दो दिवसीय फ्यूचर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर कार्यक्रम में मण्डल प्रशिक्षक रूपेश जायसवाल ने छात्रों को डिग्री पाने के बाद भविष्य की तैयारियों की जानकारी देते हुये कैरियर की सही दिशा से जुड़ा मार्गदर्शन दिया। संस्थाध्यक्ष डा. रूचि मिश्रा ने बताया कि जेसीआई इण्डिया के तहत छात्रों को मार्गदर्शन के लिये फ्यूचर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इसी के तहत संस्था ने पक्का पोखरा स्थित बसंती देवी आईटीआई में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। दो दिनों तक चले इस कार्यक्रम में विभिन्न पाठ्यक्रमों के 65 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षक ने अच्छे कैरियर और बेहतर भविष्य के लिये तमाम नुस्खे बताये। इस अवसर पर डा. अनामिका मिश्रा, अनुपमा अग्रहरि, अंजू मिश्रा, खुशबू यादव, शैलकुमारी, सुष्मिता, विकास जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home