कायस्थ महासभा ने शोकसभा कर विवेक को दी श्रद्धांजलि

जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की बैठक रुहट्टा में सरोज श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई जहां महासभा के प्रदेश संगठन मंत्री/जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव के भतीजे विवेक श्रीवास्तव के आकस्मिक निधन पर दुख व्यक्त किया गया। साथ ही वक्ताओं ने बताया कि मोनी बहुत ही मृदुभाषी और व्यवहार कुशल थे। जौनपुर के काफी लोगों से उनकी घनिष्ठता थी। जब भी वे जौनपुर आते तो सबसे बड़े अपनत्व से मिलते थे। उनके असमय काल के गाल में चले जाने से हम सब कायस्थ महासभा के लोग बहुत दुखी हैं। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से मृतक के आत्मा की शान्ति और परिवार को शक्ति प्रदान के लिये प्रार्थना की गयी। शोकसभा में सुरेश अस्थाना, रवि श्रीवास्तव, श्याम रतन श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव एडवोकेट, सुधीर अस्थाना, अमित निगम, विजय श्रीवास्तव, दयाशंकर निगम, जय आनन्द, अजय आनन्द, दिनेश श्रीवास्तव, मयंक नारायण, एससी लाल, आनन्द मोहन श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, अनुज श्रीवास्तव, डा. रंजीत श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, डा. संजय श्रीवास्तव, रघुवंश सहाय, संजीव श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, शशि श्रीवास्तव, राजन स्वरूप वर्मा, आनन्द कुमार सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। शोकसभा संचालन युवा जिलाध्यक्ष संजय अस्थाना ने किया।

No comments

Post a Comment

Home