मत्स्य अधिकारी की मौत पर राज्यकर्मियों ने जताया शोक

जौनपुर। जनपद के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य सरोज मिश्र की दुर्घटना में हुई मौत पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कृषि परिसर में शोकसभा हुई। इस मौके पर बताया गया कि श्री मिश्र गत दिवस सरकारी कार्य हेतु अपने निजी कार से रामपुर जा रहे थे। यहां उनकी कार जमालापुर एवं रामपुर के बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। उन्हें घायलावस्था में उपचार हेतु चिकित्सालय ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गयी। लगभग 58 वर्षीय स्व. मिश्रा अपने पीछे दो पुत्र एवं पत्नी छोड़ गये हैं। उनके निधन से अधिकारियों एवं कर्मचारियों में शोक व्याप्त हो गया है। परिषद के संरक्षक सीबी सिंह एवं मंत्री चन्द्रशेखर सिंह ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट किया। साथ ही सभी सदस्यों ने 2 मिनट का मौन रखकर मृतक के आत्मा की शान्ति के लिये ईश्वर से प्रार्थना किया। शोकसभा में इं. केडी यादव, इं. आरपी पाण्डेय, शरद पटेल, इं जीएन दुबे, सभाजीत यादव, बदरे आलम, बृजबिहारी सिंह, जेपी गुप्ता, इं. बेचन मिश्रा, मनोज राय, राजेश यादव, उदय नरायन यादव, संजय श्रीवास्तव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home